पीरियड में ज्यादा ब्लीडिंग होने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 28th Nov 2022 : 16:02

हर महीने की परेशानी यानि पीरियड्स के दौरान बहुत ज्‍यादा ब्‍लीडिंग इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया का लक्षण हो सकता है। पीरियड्स के दौरान बहुत ज्‍यादा ब्‍लीडिंग होना एक चिंताजनक समस्या हो सकती है। ब्‍लीडिंग में जरूरत से ज्‍यादा ब्‍लीडिंग को मेडिकल की भाषा में मेनोरेजिया कहा जाता है।

यदि पीरियड्स ज्यादा और लंबे समय तक हो रहे हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना बेहद जरूरी है, नहीं तो जीवन को पूरी तरह से जीने में मुश्किल आती है। मेनोरेजिया की वजह से एनीमिया का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
मेनोरेजिया का एक लक्षण, इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिक (आईटीपी)

कई मामलों में पीरियड्स में ज्यादा ब्‍लड निकलने के मूल कारणों की जानकारी नहीं होती है, लेकिन यह जानना बेहतर होगा कि यह इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (आईटीपी) नामक समस्या का एक संकेत हो सकता है। 

आईटीपी एक ब्लड डिसऑर्डर है, जहां इम्यून सिस्टम किसी के प्लेटलेट्स पर हमला करता है और उन्हें नष्ट कर देता है। इसलिए, इसे लो प्लेटलेट काउंट के रूप में जाना जाता है, जोकि ब्‍लड क्‍लॉट जमने में रुकावट पैदा करता है। ब्‍लड क्‍लॉट ना जम पाने के कारण काफी ज्यादा ब्लीडिंग होती है, जिसकी वजह से पीरियड्स में अत्यधिक ब्‍लीडिंग, आईटीपी के सबसे आम स्पष्ट लक्षणों में से एक है।

आसानी से जख्म होना, थकान, रैशेज होना और लगातार नाक से खून आना, इस समस्या के अन्य चेतावनी वाले संकेत हैं। आज इस आर्टिकल के माध्‍यम से इसके बारे में जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के हेमेटोलॉजिस्ट, हेमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट और बोन मैरो ट्रांसप्लांट फिजिशियन, डॉ विष्णु शर्मा जी बता रहे हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info